गायत्री नगर में निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप हुआ आयोजित

May 31, 2026 - 18:50
 0
गायत्री नगर में निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप हुआ आयोजित

जयपुर, (कमलेश जैन)  महारानी फार्म,  गायत्री नगर दुर्गापुरा स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 'डेंटल क्लब' के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। रविवार, 31 मई को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी ओरल हेल्थ की जांच करवाई।
  प्रदीप बाकलीवाल ने बताया कि शिविर में प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मिनाती जैन (M.D.S. एंडोडॉन्टिक्स) एवं उनकी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का गहन परीक्षण किया गया और उन्हें दांतों की सुरक्षा व सही रखरखाव के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मिनाती जैन ने बताया कि आजकल की बदलती जीवनशैली और खान-पान के कारण ओरल हेल्थ की अनदेखी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपनी मुस्कान और ओरल हेल्थ का विशेष ध्यान रखें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................