बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा संदेश: विस्थापित हिंदू परिवारों को जमीन के पट्टे, कानून-व्यवस्था पर भी बोले
बिजनौर (शशि जयसवाल) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर दौरे के दौरान पाकिस्तान से आए 1645 विस्थापित हिंदू परिवारों और 50 पूर्व सैनिकों को जमीन के पट्टे वितरित किए। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पुनर्वास, विकास और कानून-व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत हमेशा पीड़ित और प्रताड़ित लोगों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने गाय संरक्षण, नागरिकता, पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की स्थिति और प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी अपने विचार रखे।
गाजियाबाद के चर्चित सूर्या हत्याकांड का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिजनौर में चल रही विकास परियोजनाओं, मेडिकल कॉलेज और युवाओं की सरकारी नौकरियों में बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया।


