नीट परीक्षा में धांधली व बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन; उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Jun 1, 2026 - 16:01
 0
नीट परीक्षा में धांधली व बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन;  उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज उदयपुरवाटी कस्बे में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जनआक्रोश फूट पड़ा। सोमवार प्रातः 11:00 बजे उपखंड कार्यालय के बाहर उदयपुरवाटी विधायक भगवान राम सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक भगवान राम सैनी ने कहा कि आज देश का युवा और आम नागरिक भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुका है। हाल ही में आयोजित हुई नीट (NEET) परीक्षा में हुए बड़े पैमाने पर पेपर लीक और धांधली ने देश के लाखों मेधावी व परिश्रमी छात्र-छात्राओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे बैठी है। इसके साथ ही देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग का जीना मुहाल हो गया है।

  • उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन:

प्रदर्शन के पश्चात विधायक सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीट परीक्षा धांधली की उच्च स्तरीय जांच कराने और बढ़ती महंगाई पर तुरंत अंकुश लगाकर आमजन को राहत देने की मांग की गई है।

इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी, रामकरण सैनी, शिव प्रसाद चेजारा, राहुल चेजारा, अजय तसीड, श्यामलाल सैनी, एडवोकेट श्रवन सैनी, के.के सैनी, ताराचंद सैनी नांगल, बाबू लोहार, पंकज सैनी बागोरा, माहिर खान, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, हेमंत सैनी, अमित अली कच्छावा, जगदीश बागड़ी सहित भारी संख्या में अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है