देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर व्यास का भीलवाड़ा में स्वागत; राजस्थान जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने किया अभिनंदन

Apr 9, 2026 - 17:43
 0
देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर व्यास का भीलवाड़ा में स्वागत; राजस्थान जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने किया अभिनंदन

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) देश-विदेश में भक्ति संगीत की अलग पहचान बना चुके सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर व्यास का सोमवार को भीलवाड़ा आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ। राजस्थान जनमंच के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा नेता कैलाश सोनी ने व्यास का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
सोनी ने बताया कि पंडित सुधीर व्यास का मशहूर भजन “यह चमक, यह दमक, फूलवन-सा महक” ने उन्हें राष्ट्रीय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। वर्षों से वे देशभर में भजन यात्राओं के माध्यम से भक्ति रस का संचार कर रहे हैं। स्वागत के दौरान लघु उद्योग भारती के प्रदेश पदाधिकारी रवि जाजू भी मौजूद रहे। पंडित व्यास ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आभार जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................