नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज

Apr 9, 2026 - 17:44
 0
नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज

राजगढ (अलवर/अनिल गुप्ता) टहला थाने में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला दर्ज हुआ हैं। पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी पीड़िता की माता ने मामला दर्ज करवाया है  कि 6 अप्रैल 2026 को उसकी 15 वर्षीय पुत्री जो एक गांव की स्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल से छुट्टी के बाद उसकी पुत्री अपने घर आ रही थी। रास्ते में नाले के पास दो युवक आए और उसकी पुत्री के आगे दो-तीन बार मोटरसाईकिल से चक्कर लगाए। बाद में उसे अकेली देखकर एक युवक उसकी पुत्री को जबरदस्ती पकड़कर नाले की तरफ खींचकर ले जाने लगा और दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

उसकी पुत्री के चिल्लाने पर उक्त युवक उसे छोड़कर भाग गया। वह रोती-रोती घर पर आई और उसने अपनी माता को पूरी घटना के बारे में बताया। जाते समय लड़कों ने पीड़िता को धमकी दी कि तेरी वीडियो वायरल कर देगें। पुलिस ने दो युवकों के विरूद्ध नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................