खेड़ली मंडी समिति क्षेत्र में किसान पथ निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

Apr 10, 2026 - 18:49
 0
खेड़ली मंडी समिति क्षेत्र में किसान पथ निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

खेड़ली (दिनेश लेखी) विधायक रमेश खींची की अनुशंसा पर कृषि विपणन विभाग, जयपुर द्वारा कृषि उपज मंडी समिति खेड़ली क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय किसानों की सुविधा और आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी समिति खेड़ली द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर “किसान पथ” के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है। यह सड़क बड़िया-नांगली (टोडा) रोड से ग्राम चौकुटी, खेड़ली तक बनाई जाएगी, जिसकी कुल लंबाई 1.47 किलोमीटर निर्धारित की गई है। इस निर्माण कार्य के लिए 74.98 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कार्य को सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जाएगा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाएगा। मंडी समिति के सचिव एवं संबंधित अधिकारियों को कार्य की निगरानी एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में सुविधा होगी तथा ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन और विकास को नई गति मिलेगी। स्थानीय किसानों एवं ग्रामीणों ने इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए सरकार का आभार जताया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................