मातौर बस स्टैंड फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता; ₹25,000 और ₹10,000 के दो इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Apr 12, 2026 - 22:49
 0
मातौर बस स्टैंड फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता; ₹25,000 और ₹10,000 के दो इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
खैरथल-तिजारा (देवराज मीणा) जिला पुलिस ने मातौर गांव के बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों और तकनीकी विश्लेषण के बाद ₹25,000 के इनामी बदमाश प्रमोद उर्फ काला और ₹10,000 के इनामी हितेश को धर दबोचा है।
घटना विगत 20 मार्च 2026 की है जहा टोल प्लाजा में हिस्सेदारी और आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने विरेन्द्र राजपूत पर अंधाधुंध फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी:
घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान:
  • राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में दबिश दी।
  • 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
  • कठिन घेराबंदी के बाद आरोपी हितेश को जयपुर (जगतपुरा) से और मुख्य आरोपी प्रमोद उर्फ काला को कोटा से गिरफ्तार किया गया।
  • वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की बलेनो कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। मुख्य आरोपी प्रमोद उर्फ काला कुख्यात गैंग से जुड़ा है और पूर्व में दिल्ली पुलिस पर भी फायरिंग कर चुका है। इनके विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे करीब एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस पूर्व में साजिश रचने वाले प्रदीप उर्फ कातिया, अनुप सिंह और लखन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस संदेश:
इस सफल कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है