अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ ने मनाई डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती; समरसता कार्यक्रम आयोजित
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खंड वैर द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'समरसता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य प्रकाश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानाचार्य मनमोहन शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में व्याख्याता योगेश कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा माँ शारदे एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
-
योगेश कुमार वर्मा (व्याख्याता) मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने बाबासाहेब के जीवन संघर्ष और उनके सिद्धांतों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनों से बाबासाहेब के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
-
मनमोहन शर्मा (प्रधानाचार्य) मुख्य अतिथि ने संगठन की रीति-नीति, शिक्षक हितों में संघ द्वारा किए जाने वाले कार्यों तथा वर्तमान में चल रहे सदस्यता अभियान पर अपना पाथेय प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन खंड मंत्री राम सिंह गुर्जर द्वारा किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन और शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर हुकम सिंह अंबेश, राकेश कुमार मीणा, नवीन कुमार शर्मा, लक्ष्मी नारायण मीणा, हरेंद्र तंवर, विजय सिंह गुर्जर, मनोज कुमार, साहब सिंह मीणा, रघुवीर सिंह सैनी सहित महासंघ के अनेक कार्यकर्ता एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


