लक्ष्मणगढ़: शिक्षा जगत में नई क्रांति, 26 अप्रैल को होगा स्वामी केशवानंद गुरुकुल का भव्य शुभारंभ

Apr 17, 2026 - 19:09
 0
लक्ष्मणगढ़: शिक्षा जगत में नई क्रांति, 26 अप्रैल को होगा स्वामी केशवानंद गुरुकुल का भव्य शुभारंभ

- आईएएस मुकुल जैन और पद्मश्री हिम्मत राम भांभू सहित देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियां होंगी शामिल

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्वामी केशवानंद शिक्षा समिति द्वारा आगामी 26 अप्रैल (रविवार) को 'स्वामी केशवानंद गुरुकुल' का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के लीली, लक्ष्मणगढ़ में आयोजित होने वाला यह गरिमामयी समारोह प्रातः 11:15 बजे शुरू होगा।

प्रबंध निदेशक मोरध्वज सिंह चौधरी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मुकुल जैन (IAS) होंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्मश्री हिम्मत राम भांभू शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ के भाजपा विधायक प्रत्याशी बना राम मीणा द्वारा की जाएगी।

समारोह में नासा (USA) के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट शालीन जैन, प्रसिद्ध 'ऐप गुरु' एवं जमनालाल बजाज अवार्ड विजेता इमरान खान, और भारत सरकार के केंद्रीय सचिवालय में असिस्टेंट प्रोफेसर अवतार सिंह खटाना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही भिवाड़ी विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता बरकत खान भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे, जिनमें जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) महेश मेहता, सेवानिवृत्त उपनिदेशक विष्णु स्वामी व प्रमोद जैन, और सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी राकेश शर्मा शामिल हैं। स्वामी केशवानंद शिक्षा समूह ने क्षेत्र के सभी शिक्षा प्रेमियों और प्रबुद्ध नागरिकों को इस अवसर पर आमंत्रित किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................