पीएचडी की उपाधि से सम्मानित हुए बलवंत सिंह; शिक्षा क्षेत्र में शोध कार्य के लिए लॉर्ड्स विश्वविद्यालय अलवर ने प्रदान की डॉक्टरेट की उपाधि
अलवर (कमलेश जैन) लॉर्ड्स विश्वविद्यालय, चिकानी रोड अलवर के शोधार्थी बलवंत सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम सुजालपुर, तहसील बृजनगर, जिला डीग को शिक्षा संकाय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपाधि उन्हें उनके शोध विषय "शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में सेवारत प्राध्यापकों की शैक्षणिक समस्या, कार्य संतुष्टि एवं आत्म संप्रत्यय का समालोचनात्मक अध्ययन" पर किए गए उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रदान की गई।
विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में शिक्षा संकाय की प्रोफेसर डॉ. अमृत कौर (सेंट्रल यूनिवर्सिटी अलीगढ़) ने बलवंत सिंह को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। बलवंत सिंह ने अपना शोध कार्य लॉर्ड्स विश्वविद्यालय की प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ. रेखा बिष्ट के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने बलवंत सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पीएचडी उपाधि प्राप्त होने पर उनके परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।


