अलवर में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 7वीं कक्षा की छात्रा की दबने से मौत

May 2, 2026 - 16:42
May 2, 2026 - 16:42
 0
अलवर में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 7वीं कक्षा की छात्रा की दबने से मौत

अलवर। शहर के स्कीम-10 स्थित जैन मंदिर मोड़ पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। बाल भारती स्कूल से छुट्टी के बाद ई-रिक्शा से घर लौट रही दो बहनों को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पलट गया और छात्रा उसके नीचे दब गई।

जानकारी के अनुसार, प्रमोद अरोड़ा की पुत्री छवि (13) और उसकी बड़ी बहन चेष्टा (16) स्कूल से ई-रिक्शा द्वारा अपने घर लौट रही थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही ई-रिक्शा जैन मंदिर मोड़ पर टर्न लेने लगा, तभी भगत सिंह सर्किल की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलट गया।

  • सिर में चोट लगने से तोड़ा दम:

हादसे के दौरान 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली छवि उछलकर सीधे रिक्शे के नीचे आ गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बह गया। हालांकि उसकी बड़ी बहन और रिक्शा चालक सुरक्षित हैं। स्थानीय थड़ी दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को रिक्शे के नीचे से निकाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। वहीं कार का ड्राइवर घटना के तुरंत बाद मौके से भाग गया। पुलिस प्रक्रिया के बाद परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................