ग्राम कृषि महोत्सव 2026 का शुभारंभ किसानों को दी गई आधुनिक तकनीक की जानकारी

May 2, 2026 - 16:17
 0
ग्राम कृषि महोत्सव 2026 का शुभारंभ किसानों को दी गई आधुनिक तकनीक की जानकारी

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा ) रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के नंगली अलावडा गांव में आज ग्राम कृषि महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुभाष चन्द्र यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष केवीके नोगावं अलवर। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ हंसराम माली द्वारा की गई। इन्होंने ग्राम कृषि महोत्सव के जरिए नयी आधुनिक तकनीकियों की जानकारी किसानो को दी एवं खरीफ़ फसलों की बिजाई के तरीकों उन्नत किस्मों के बारे में किसानो को अगवत कराया।

इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये डॉ रामू मीणा ने मृदा उर्वरता बनाए रखने एवं उसके संतुलित उर्वरक का उपयोग करते हुए मृदा के स्वास्थ्य को बनाए रखने कार्बनिक खादों के उपयोग व मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में किसानो के साथ जानकारी साझा की, इसके पश्चात डॉ सुरेश कुमार ने बीजोपचार, फसलों व सब्जियों में लगने वाले विभिन्न रोगों की  पहचान की जानकारी दी तथा उनके प्रभावी नियंत्रण और निवारण के उपाय बताए।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुभाष यादव, केवीके नवगांव के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक ने ग्राम कृषि महोत्सव के उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानो को प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया और जल संरक्षण और उपयोग के साथ ही कपास की फसल के उन्नत किस्म बीजों एवं उनके रोगों के उपचार व निवारण के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की तथा साथ ही सफेद लट के निवारण पर भी प्रकाश डालते हुई किसानों को नवीन तकनीकों से जुड़ने और आय बढ़ाने की सलाह दी इस कार्यक्रम में केवीके के वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता डॉ कमलेश यादव एवं डॉ देवीलाल किकरालिया भी मौजूद रहे 
इस कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों को  कार्यक्रम में हरिसिंह, नानक चंद, रामकिशन, तेजपाल सहित 80 से अधिक संख्या में किसानों ने भाग लिया और नवीन तकनीक की जानकारी प्राप्त की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................