खेड़ली में बाल्मीकि समाज के प्रतिभावान छात्र आयुष नंदा का किया सम्मान
खेड़ली (दिनेश लेखी) नगर पालिका खेड़ली में बाल्मीकि समाज के होनहार छात्र आयुष नंदा पुत्र रवि वाल्मीकि द्वारा कक्षा 10वीं में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर नगर पालिका अध्यक्ष संजय गीजगढ़िया के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
नगर पालिका भवन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय गीजगढ़िया ने आयुष नंदा को साफा पहनाकर, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजय गीजगढ़िया ने कहा कि बाल्मीकि समाज को जागरूक होकर अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए और आयुष नंदा जैसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रेरणा के रूप में लेना चाहिए।
उन्होंने समाज के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि यदि बाल्मीकि समाज का कोई भी छात्र 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करता है, तो उनकी ओर से 5100 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस दौरान सभी ने आयुष नंदा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा खेड़ली मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, खुडियाना मंडल अध्यक्ष सियाराम पटेल, खौह मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, मंडल महामंत्री नरेंद्र गुप्ता, सफाई निरीक्षक सहित बाल्मीकि समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

