पाली में 8 हजार की रिश्वत लेते लाटाड़ा पटवारी ट्रैप, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

Jun 1, 2026 - 19:15
 0
पाली में 8 हजार की रिश्वत लेते लाटाड़ा पटवारी ट्रैप, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

बाली (बरकत खान) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भ्रष्ट लोकसेवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला पाली जिले की बाली तहसील के लाटाड़ा ग्राम का है, जहां एसीबी की टीम ने पटवारी विक्रम धीर को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी ने यह घूस राजस्व संबंधी (जमीन सीमांकन) कार्य के बदले मांगी थी।

​जमीन सीमांकन के एवज में मांगी थी घूस
​मिली जानकारी के अनुसार, लाटाड़ा निवासी परिवादी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जमीन के सीमांकन (नाप-जोख) करने के एवज में पटवारी विक्रम धीर द्वारा परेशान किया जा रहा है और काम के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है।

​ACB ने बिछाया जाल, रंगे हाथों पकड़ा
​शिकायत मिलने के बाद एसीबी पाली प्रथम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) धर्मेंद्र डूकिया के निर्देशन में टीम ने गुप्त रूप से शिकायत का सत्यापन करवाया। सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर एसीबी ने तुरंत जाल बिछाया। जैसे ही परिवादी ने पटवारी विक्रम धीर को ₹8,000 की रिश्वत राशि थमाई, वैसे ही घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

​मौके पर कार्रवाई जारी, दस्तावेजों की जांच शुरू
एसीबी की इस अचानक हुई कार्रवाई से राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है। ट्रैप की कार्रवाई के तुरंत बाद टीम ने आरोपी पटवारी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी पटवारी के कार्यालय और उससे संबंधित अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है। चमाचार लिखे जाने तक एसीबी की टीम की कार्रवाई मौके पर जारी थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................