नगरीय निकाय आम चुनाव-2026; नामांकन प्रक्रिया में दूसरे दिन 564 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए नामांकन पत्र

Aug 29, 2026 - 20:24
 0
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026; नामांकन प्रक्रिया में दूसरे दिन 564 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए नामांकन पत्र

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत जिले में सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में कुल 564 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम चरण में सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए जारी लोक सूचना के अनुसार 27 अगस्त से नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दूसरे दिन भरतपुर नगर निगम में 129 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 155 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इसी प्रकार नगर पालिका नदबई में 63, नगर पालिका भुसावर में 69, नगर पालिका वैर में 82, नगर पालिका बयाना में 64, नगर पालिका रूपवास में 49 तथा नगर पालिका उच्चैन में 82 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................