सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, छात्रावास निर्माण के लिए मिले 3.51 लाख

Aug 31, 2026 - 18:19
 0
सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, छात्रावास निर्माण के लिए मिले 3.51 लाख

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) आदिवासी सेवा संस्थान (राजगढ़-लक्ष्मणगढ़) बालिका निर्माण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक परवैनी में आयोजित होने वाले आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

इस अवसर पर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए लक्ष्मणगढ़ निवासी सहायक प्रोफेसर डॉ. श्यामसुंदर मीणा ने बालिका छात्रावास में एक कमरे के निर्माण के लिए 3 लाख 51 हजार रुपये (₹3,51,000) की सहयोग राशि का चेक संस्थान को भेंट किया। उनके इस कदम की उपस्थित सदस्यों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

बैठक में संस्थान के अध्यक्ष रामकिशन मीणा, लादूराम मीणा, रामगोपाल, रामस्वरूप झालाटाला, रूपसिंह इटैड़ा, मुकेश, पूरण, नारायणलाल, महेंद्र, देवेंद्र, मिश्री लाल, तेजसिंह सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोग एवं समाज बंधु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है