थाना राजाजी टीम ने जीता खटाणा क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

May 12, 2026 - 19:09
 0
थाना राजाजी टीम ने जीता खटाणा क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

सकट (अलवर) ग्राम पंचायत क्षेत्र के बारा का बास बालाजी मंदिर परिसर के पास स्थित खेल मैदान में मंगलवार को खटाणा किक्रेट क्लब के तत्वाधान में किक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खटाणा किक्रेट क्लब के हरिसिंह फ़ौजी ने बताया कि किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच थाना राजाजी व गुलाणा टीम के बीच खेला गया जिसमें थाना राजाजी टीम के खिलाड़ियों ने 7 विकिट से जीत हासिल की। 

उन्होंने बताया कि किक्रेट प्रतियोगिता में अलवर दौसा जयपुर बस्सी सहित विभिन्न गांवों की 32  टीमें भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए यह क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी खेलों में आगे पहुंचने का मौका मिले। प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सुरेंद्र हेमसिंह भड़ाना थे। 

 वहीं विशिष्ट अतिथि रामकिशन बनी, हज़ारी लाल, रामस्वरूप बाबूजी, बद्री प्रसाद बैंसला, मोहर सिंह छाबड़ी, राजकुमार मीणा, राजेश कोठारी, गिर्राज ठेकेदार, ललित मीना रहे। अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी ने की। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 51 हजार रुपए एवं ट्रॉफी वह उप विजेता टीम को 31 हजार रुपए व ट्रॉफी एवं तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को भी 51 सौ 51सौ रुपए नगद देकर सम्मानित किया जाएगा।

 वही प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन 17 मई को होगा। ‌ इस मौके पर दशरथ, प्रवीण, सियाराम, धारा सिंह, मलखान, लोकेश, कुलदीप, समय सिंह, आशीष, लेखराज खटाणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ‌।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................