अलवर:पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ और लूटपाट: गनमैन से राइफल छीनने का प्रयास, वारदात CCTV में कैद

Aug 31, 2026 - 19:49
 0
अलवर:पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ और लूटपाट: गनमैन से राइफल छीनने का प्रयास, वारदात CCTV में कैद

मेगा हाईवे पर पेट्रोल पंप पर लूटपाट, गनमैन से बंदूक छीनने का प्रयास; पुलिस ने शुरू की जांच

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता। राजगढ़-बांदीकुई-सिकंदरा मेगा हाईवे मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट और तोड़फोड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के दौरान बदमाशों ने सेल्समैन से मारपीट कर हजारों रुपये छीन लिए और सुरक्षा गार्ड से बंदूक छीनने का भी प्रयास किया। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

ऑनलाइन भुगतान को लेकर हुआ विवाद पेट्रोल पंप कर्मी कमल सिंह राजपूत द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, देर रात एक कार में सवार होकर छह लोग आए। कार सवारों ने सेल्समैन से पेट्रोल डालने को कहा और ऑनलाइन (PhonePe) भुगतान करने लगे। नेटवर्क या अन्य तकनीकी समस्या के कारण भुगतान नहीं होने पर सेल्समैन ने मना किया, जिस पर कार में सवार लोग आक्रोशित हो गए।

मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट विवाद बढ़ने पर कार में सवार पांच लोग बाहर निकल आए और सेल्समैन के साथ जमकर झगड़ा व मारपीट करने लगे। बदमाशों ने सेल्समैन के पास मौजूद 28,350 रुपये नकद छीन लिए और पेट्रोल पंप परिसर में तोड़फोड़ की। इस दौरान जब सुरक्षा गार्ड ने बीच-बचाव करना चाहा, तो आरोपियों ने उससे बंदूक छीनने की भी कोशिश की तथा सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................