हरसाना के मालीबास में सड़क पर भरा गंदा पानी,बीमारियों का खतरा, राहगीर परेशान

May 14, 2026 - 20:06
 0
हरसाना के मालीबास में सड़क पर भरा गंदा पानी,बीमारियों का खतरा, राहगीर परेशान

लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) समीपवर्ती ग्राम पंचायत हरसाना के गांव मालीबास में सैनी मोहल्ले को जाने वाले रास्ते में गंदा पानी भरने से ग्रामीण परेशान हैं।  क्रान्ति महिला मंच, इबितदा संस्था व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार जाटव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव प्रिन्स गुप्ता को ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में बताया है कि सैनी मोहल्ले के आम रास्ते पर लगातार गंदा पानी भरा रहता है। परेशानी - महिलाओं व बच्चों को आने-जाने में भारी दिक्कत, बदबू व कीचड़ स्वास्थ्य खतरा गंदे पानी से मच्छर पनप रहे हैं, बीमारियां फैलने का डर मकानों को नुकसान सीलन के कारण मकान गिरने का भय बना हुआ है ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द निकासी की मांग की है।इस मौके पर उपस्थित इबितदा संस्था से वरीशा खान, क्रान्ति महिला मंच से ताराचंद, राजेश कुमार जाटव, गीता देवी सखी, सलीमन अधिकार सखी, रीना, विद्या, फूलबती सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................