महुवा में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Sep 1, 2026 - 17:38
 0
महुवा में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

महुवा (अवधेश अवस्थी) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सैशन न्यायालय) महवा के तत्वाधान में सोमवार को "Implementation of Transformative Tuesday" अभियान के तहत विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।

इस बार की थीम "One wrong step can Trap you: Kidnapping, Abduction & Child Trafficking - Stay Alert, Stay Safe" रही, जिसके तहत बच्चों को अपहरण व बाल तस्करी से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।

ताल्लुका विधिक सेवा समिति महवा की अध्यक्ष श्रीमती अनिता चौधरी, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश महवा द्वारा गुरूनिया सीनियर सेकेण्डरी स्कूल महवा, लोकेश कुमार मीणा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महवा एवं  विष्णु कुमार कुशवाहा अधिवक्ता बार संघ महवा द्वारा महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम हाडिया तथा श्रीमती सीमा मीना न्यायिक मजिस्ट्रेट महवा द्वारा नवीन आदर्श सीनियर सेकेण्डरी स्कूल महवा में  जागरूकता शिविर लगाए गए।

जागरूकता शिविर में बच्चों को बताया गया कि यदि कोई अजनबी व्यक्ति पास बुलाये या साथ जाने को कहे तो साफ "ना" कहें, तुरंत उस जगह से दूर भागें जहां सुरक्षित लोग मौजूद हों एवं पूरी बात माता-पिता और अध्यापक को बताएं। बच्चों को बताया कि बुरा इंसान दिखने में डरावना नहीं होता, वह बहुत अच्छे कपड़े पहने हुए और मुस्कुराता हुआ भी हो सकता है।

शिविरों में बालक-बालिकाओं को नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे बाल तस्करी निषेध, लाड़ो प्रोत्साहन योजना, बाल विवाह निषेध, एंटी रैगिंग, घरेलू हिंसा, बाल श्रम, विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता आदि की भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में संबंधित विद्यालयों के संस्थापकों, प्राचार्यों, अध्यापकगणों, छात्र-छात्राओं एवं पैरालीगल वॉलिंटियर्स का सराहनीय सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है