महुवा में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर व्यापार मंडल की बैठक आयोजित
महुवा (अवधेश अवस्थी ) महुवा नगर निकाय चुनाव 2026 में सभी की सहभागिता बढाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमो के तहत महुवा मेआरओ(एसडीएम )प्रेमराज मीना व ईओ राजेश मीना के मार्गदर्शन मे स्वीप गतिविधियो का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप कोर्डिनेटर रोहिताश कुमार शर्मा ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढाने के लिए महुआ व्यापार मंडल की बैठक मे मतदान प्रक्रिया के बारे मे बताया साथ ही "मतदान हो व्यापार ! लोकतंत्र से करो प्यार"
कार्यक्रम में उपस्थित एसीबीईओ रामफल मीना ने मतदाता बने, मतदान अवश्य करे की अपील की गई, नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर ने मतदान शपथ दिला कर 9 सितम्बर 26 को 100% मतदान की अपील करते हुए मत देने की अपील की।
कार्यक्रम मे सहायक कृषि अधिकारी अनिल कपूर, समाज कल्याण से गौरव, रोहिताश शर्मा, नेतराम मीना,नवरंग मीना, हेमराज बैरवा, आशीष गुर्जर, अल्का भारती, रक्षा शर्मा, दीपक खोवाल,अमित, राहुलअवस्थी,दीनदयाल ,सलीम, सीता, श्रीमती अनीता अवस्थी सहित व्यापारी एवं आम मतदाता उपस्थित रहे बुधवार को दिव्यांग मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

