नगरीय निकाय आम चुनाव-2026; नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन 1286 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए नामांकन पत्र

Sep 1, 2026 - 17:10
 0
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026;  नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन 1286 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए नामांकन पत्र

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत जिले में सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिवस सोमवार को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में कुल 1286 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम चरण में सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए जारी लोक सूचना के अनुसार 27 अगस्त से नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दूसरे दिन भरतपुर नगर निगम में 366 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 463 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इसी प्रकार नगर पालिका नदबई में 135, नगर पालिका भुसावर में 123, नगर पालिका वैर में 81, नगर पालिका बयाना में 186, नगर पालिका रूपवास में 176 तथा नगर पालिका उच्चैन में 122 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है