प्रशासन हुआ सतर्क कस्बे में हो रहे पुराने हॉस्पिटल के गड्ढे को भरवाया

Sep 1, 2026 - 20:00
 0
प्रशासन हुआ सतर्क कस्बे में हो रहे पुराने हॉस्पिटल के गड्ढे को भरवाया

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)कस्बे के मुख्य मालाखेड़ा रोड मार्ग के पुराने हॉस्पिटल वर्तमान में खंड उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पास बने खतरनाक गड्ढे से हो रही दुर्घटना की आशका को मध्य नजर रखते हुए स्थानीय नगर पालिका प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेते हुए गड्ढे को भरवाने का कार्य शुरू कर जेसीबी की सहायता से मिट्टी से भर दिया गया है।  
 बारिश के मौसम में जलभराव होने पर यह गड्ढा निकल रहे राहगीरों को नजर नहीं आता था। जिससे कार्यालय एवं शहरी डिस्पेंसरी में आने वाले मरीजों को आवागमन में गड्ढे से खतरा बना रहता था‌। ‌ 
 कल बुटोली ग्राम में हुए कांड की खबर आने के बाद प्रशासन सतर्क हुआ, और हादसों को रोकने के लिए तुरंत गड्ढे को भरवा दिया गया है।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चेतन बैरवा का कहना है कि- विभाग द्वारा मिट्टी, कचरा और अन्य सामग्री डालकर जानलेवा गड्ढों को भरा जा रहा है। ताकि ताकि नगर पालिका क्षेत्र में आवागमन सुरक्षित हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है