अभिभाषक संघ कठूमर के चुनाव 11 दिसंबर को, निर्वाचन कार्यक्रम जारी; 30 नवंबर को भरे जाएंगे नामांकन

Nov 26, 2026 - 17:16
 0
अभिभाषक संघ कठूमर के चुनाव 11 दिसंबर को, निर्वाचन कार्यक्रम जारी; 30 नवंबर को भरे जाएंगे नामांकन

अभिभाषक संघ कठूमर के चुनाव 11 दिसंबर को, निर्वाचन कार्यक्रम जारी; 30 नवंबर को भरे जाएंगे नामांकन27 व 28 नवंबर को जमा होंगे अधिवक्ताओं के शपथ पत्र, 1 दिसंबर तक नाम वापसी; सुभाष चंद शर्मा बने निर्वाचन अधिकारी

कठूमर (दिनेश लेखी)। अभिभाषक संघ कठूमर के आगामी 11 दिसंबर 2026 को होने वाले वार्षिक चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संघ की ओर से सुभाष चंद शर्मा को निर्वाचन अधिकारी तथा श्याम सिंह चौहान एवं सतवीर राणा को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

28 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के तहत अधिवक्ताओं के शपथ पत्र 27 नवंबर से 28 नवंबर दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इसी प्रकार, नवीन पंजीकरण (यदि कोई हो) भी 28 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक कराया जा सकेगा। इसके पश्चात 28 नवंबर को ही दोपहर 3 बजे के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

अध्यक्ष पद के लिए 2100 रुपये निर्धारित किया गया नामांकन शुल्क निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 30 नवंबर को दोपहर 4 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, जबकि 1 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 2100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं पुस्तकालय अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन शुल्क 1100 रुपये रखा गया है। निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिवक्ताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी चुनाव संबंधी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। अभिभाषक संघ के चुनाव के तहत मतदान 11 दिसंबर को संपन्न होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................