बाघोली के गोपीनाथ व नरसिंह मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव पर हुई भजन संध्या

Sep 8, 2023 - 19:12
Sep 8, 2023 - 19:17
 0
बाघोली के गोपीनाथ व नरसिंह मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव पर हुई भजन संध्या

उदयपुरवाटी  (झुंझुनू, राजस्थान/ सुमेर सिंह राव) उदयपुरवाटी  क्षेत्र के बाघोली गांव के गोपीनाथ मंदिर में गुरुवार रात्रि को कृष्ण जन्मोत्सव पर भजन संध्या हुई। जिसमें मोहनलाल एंड पार्टी के कलाकारों ने एक से एक बढ़कर भजन पेश किए। मोहनलाल सैनी बक्सी असवाल आदि कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।पुजारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कृष्ण जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना कर महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। कृष्ण भगवान की झांकी सजाई गई। श्याम मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने कृष्ण जन्मोत्सव पर मिठाई बांटकर कर खुशियां मनाई। इस दौरान श्याम मित्र मंडल के संचालक किशनलाल सैनी, जेपी सैनी, सुन्दर लाल शर्मा, प्रकाश सैन,चंद्रकांत, भजनलाल, प्रदीप शर्मा, पुष्कर शर्मा,धारा सिंह मीणा, नटवरलाल शर्मा,नागर मल, जयसिंह सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। इसी प्रकार नरसिंह मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें  पुजारी सीताराम शर्मा ,अशोक शर्मा, सत्यनारायण शर्मा ,ओम प्रकाश शर्मा, पवन शर्मा ,योगेश शर्मा आदि ने पूजा अर्चना कर महा आरती की बाद प्रसाद वितरण किया महिलाओं ने कृष्ण जन्मोत्सव पर भजन पेश कर खुशियां मनाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow