राष्ट्रीय गान से निकाली हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा: कैबिनेट मंत्री जाटव ने की पन्द्रह किमी यात्रा

Jan 29, 2023 - 03:40
 0
राष्ट्रीय गान से निकाली हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा: कैबिनेट मंत्री जाटव ने की पन्द्रह किमी यात्रा

भरतपुर (राजस्थान ,कौशलेंद्र दत्तात्रेय) विधानसभा वैर क्षेत्र में कांग्रेस के राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद राजस्थान में अब कांग्रेस के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा का शुभारंभ हलैना में राष्ट्रीय गान से हुआ,जिस पदयात्रा में पीडब्ल्यूडी कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव ने जयपुर - आगरा नेशनल हाईवे पर 4 किमी सहित 15 किमी दूरी तय की। कैबिनेट मंत्री जाटव ने कहा कि  राहुल गांधी  की भारत जोड़ो पदयात्रा के बाद राजस्थान में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत प्रदेश विधानसभा क्षेत्र में हर महीना 15 किमी की पदयात्रा तय करने का कांग्रेस हाईकमान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा आदि ने निर्णय लिया।

पदयात्रा से प्रदेश की प्रजा को हाथ जोड़ कर राज्य सरकार के गुजरे चार साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्य एव आमजन के हितकारी योजना आदि की जानकारी दी जा रही है और नववर्ष की राम राम, श्याम श्याम की जा रही है। पदयात्रा में वैर के प्रधान साक्षी दीपक कुमार, तोताराम प्रधान, भुसावर नगर पालिका चेयरमैन सुनीता प्रकाश जाटव, पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश अवस्थी, पूर्व उप प्रधान महेश मीणा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह, योगेश गुप्ता, अलीपुर सरपंच रामवीर गुर्जर, हतीजर सरपंच प्रतिनिधि गिर्राज डागुर,हलैना सरपंच दीपेश कुमार, कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी ऋषि बदनपुरा, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा,कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रंगलाल मीणा, पूर्व सरपंच वासुदेव गोयल, पंचायत समिति भुसावर प्रधान प्रतिनिधि रामखिलाडी जाटव, गांव ललिता मुड़िया सरपंच प्रतिनिधि लोकेंद्र सिंह फौजदार, सरसैना के पूर्व सरपंच श्री कान्त शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी लोग पदयात्रा में कांग्रेस का झण्डा फहराया और भारत माता की जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। कैबिनेट मंत्री जाटव के मीडिया प्रभारी ऋषि बदनपुरा एव कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महेश मीणा ने बताया कि राजस्थान में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पर पदयात्रा का 28 जनवरी जयपुर नेशनल हाईवे स्थित निडर पार्क हलैना से शुरु हुई। पदयात्रा में पीडब्ल्यूडी कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव सहित भुसावर वैर व बयाना ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। ये यात्रा हलैना से रवाना होकर नसवारा, वेरी , मुड़िया गंधार ,ललिता मुड़िया, हतीजर, झामरी , खेरली गडासीया होकर गांव शेखपुर पहुंची।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है