13 से 19 अक्टूबर तक उपभोक्ता जागरूकता अभियान-2025:12 हजार 5 सौ रूपये का जुर्माना वसूला

Oct 13, 2025 - 13:59
 0
13 से 19 अक्टूबर तक उपभोक्ता जागरूकता अभियान-2025:12 हजार 5 सौ रूपये का जुर्माना वसूला

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 13 अक्टूबर। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के शासन सचिव महोदय के निर्देशानुसार जिला रसद अधिकारी के निर्देशन में दीपावली के त्यौहार को देखते हुए 13 से 19 अक्टूबर तक उपभोक्ता जागरूकता अभियान-2025 चलाया जा रहा है। 
जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बाजार में घटतौली, एमआरपी से अधिक मूल्य न देने के प्रति जागरूक करना है जिससे कि उपभोक्ताओं को सही माप व तौल मिल सकें। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत् सोमवार 13 अक्टूबर को निरीक्षण दल द्वारा शहर में एनआर किशना पैलेस, सैनी वाइट, राधा किशन मार्ट, मिठास गौरमंेट, साई बैंकर्स पर माप तौल से संबंधित विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 व उसके अन्तर्गत बनाये गये नियमों के तहत जांच की गई। जांच में पायी गई विभिन्न अनियमितताओं के तहत कुल 12 हजार 5 सौ रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। निरीक्षण दल में विधिक माप अधिकारी रामकुँवर तथा रसद विभाग के निरीक्षक प्रदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह एवं पुष्पेन्द्र मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................