पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में 52वीं मंडल स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सफल समापन
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में आयोजित दो दिवसीय 52वीं मंडल स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आज भव्य एवं सफल समापन हुआ। समापन समारोह में दलवीर सिंह संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार गोपालिया जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मुख्यालय भरतपुर ने की।
समारोह में अतुल चतुर्वेदी जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) मुख्यालय भरतपुर एवं सजनी चौधरी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वैर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवन शैली का आधार बताया।
इस प्रतियोगिता में भरतपुर संभाग के अंतर्गत करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, डीआईजी एवं भरतपुर जिले से कुल 924 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न ग्राउंड इवेंट एवं ट्रैक इवेंट आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक ने अपने संबोधन में बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कार्य के तनाव को काम करता है तथा कार्य क्षमता में वृद्धि करता है उनके द्वारा सभी प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर संभाग का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं प्रेषित की ।
समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा आयोजन समिति मंत्रालयिक कर्मचारी शाखा वैर द्वारा सभी आगंतुकों को दाल वाटी और चूरमा का सामूहिक भोज आयोजित किया गया सभी के द्वारा आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर फिजिकल डिप्टी गंभीर सिंह गंगा सिंह मुख्य निर्णायक राजेश कुमार व्याख्याता शारीरिक शिक्षक भुसावर सहित समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी,शारीरिक शिक्षक एवं स्थानीय विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।

