निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर ब्रजनगर रेलवे स्टेशन पर शरबत की सेवा

Jun 11, 2022 - 21:02
Jun 11, 2022 - 21:02
 0
निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर ब्रजनगर रेलवे स्टेशन पर शरबत की सेवा

नगर / लोकेश खंडेलवाल 

नगर भरतपुर- स्थाई प्याऊ सेवा समिति नगर द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर ब्रजनगर रेलवे स्टेशन पर  यात्रियों को  मीठा शरबत पिलाकर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आज से ट्रैनों के आवागमन के समय पर नियमित जल सेवा की जाएगी आज शुभारंभ के अवसर पर प्रातः प्रयागराज एक्सप्रेस और मथुरा अलवर पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को मीठा शरबत वितरण किया गया।

इस अवसर पर ठकुरसिंह ,सुशील प्रधान, दीपक शर्मा, राजुद्दीन कुरेशी, पार्षद भानु सोनी , पवन चौथानी, ओमप्रकाश पाटका , भूपेंद्र इलू, चुन्नीलाल प्रजापति, अमरचंद बाबूजी, मोहनस्वरूप मिश्र, अशोक खंडेलवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने जल सेवा कार्य किया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow