वयोवृद्ध राठ कवि महाशय सम्पत राम का निधन

Feb 6, 2022 - 21:26
 0
वयोवृद्ध राठ कवि महाशय सम्पत राम का निधन
फोटो- वयोवृद्ध राठ कवि महाशय सम्पत राम ।

बर्डोद (अलवर, राजस्थान/ मनीष सोनी) कस्बे के समीपवर्ती ग्राम पंचायत कारोडा के ग्राम नालपुर निवासी  वयोवृद्ध राठ कवि, महाशय सम्पत राम का शनिवार देर रात्रि को आक्समिक निधन हो गया। जिनका रविवार को सुबह दस बजे नालपुर मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि महाशय सम्पत राम गत कई दिनों से बिमार चल रहे थे। जिनका नीमराना के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।  शनिवार देर रात्रि को उनका निधन हो गया। जिनका नालपुर मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। महाशय सम्पत राम के साथ जुड़े रहे ए़ंव आदर्श रामलीला कमेटी बर्डोद के वरिष्ठ कलाकार और संगीत प्रेमी ग्यारसी लाल मास्टर, यशवंत उर्फ पप्पू सोनी ने बताया कि महाशय सम्पत राम ने अनपढ होते हुए क्षेत्र में ख्याति पाई। उन्होंने करीब चार हजार से अधिक कविताएं लिखी। संगीत प्रेमी होने के कारण उन्होंने राग-रागिनी में ख्याति प्राप्त कर महाशय कहलाए। साथ ही इनका राजनैतिक सफर भी रहा है। जिसमें सन् 1977 में तीस वर्ष की आयु में ग्राम पंचायत कारोडा के सरपंच बने, और सन् 1995 में जिला पार्षद बने। अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ए़ंव संगीत से जुड़े संगीत प्रेमी लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है