राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक के जिला अध्यक्ष मुकेश इंटोली के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा

Dec 16, 2025 - 02:07
 0
राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक के जिला अध्यक्ष मुकेश इंटोली के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा

अलवर (राजस्थान), राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ , जिला शाखा अलवर ने बताया कि 19 व 20 दिसंबर 2025 को होने वाला राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है संघ का सम्मेलन गंगानगर जिले में प्रस्तावित है।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार उक्त सम्मेलन शिक्षकों के शैक्षिक उन्नयन, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। लेकिन इसी अवधि में बड़ी संख्या में शिक्षकों की निर्वाचन ड्यूटी लगाए जाने के कारण कई शिक्षक सम्मेलन में भाग लेने से वंचित हो सकते हैं।
शिक्षक संघ का कहना है कि निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण है, लेकिन शैक्षिक सम्मेलन भी शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए आवश्यक है। इसलिए संघ ने प्रशासन से मांग की है कि 19–20 दिसंबर की निर्वाचन ड्यूटी से शिक्षकों को यथासंभव मुक्त किया जाए, अथवा उनकी ड्यूटी 21 दिसंबर 2025 के बाद नियत की जाए, जिससे शिक्षक सम्मेलन में सहभागिता कर सकें। मीडिया को यह सारी जानकारी मुकेश कुमार ईटोली जिलाध्यक्ष के द्वारा दी गई है।

संघ ने इस संबंध में जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए शिक्षक हित में सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा जताई है। इस ज्ञापन में निम्न पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे जिला अध्यक्ष मुकेश ईटोली,  जिला मंत्री मनीष चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष विशवेंद्र सिंह, केसरी चंदेला, मुकेश चौधरी, रोहतास जाट, नरेश भजीट, प्रवीण यादव, भजनलाल गुर्जर, सुबेसिंह विधूडी, हरदयाल यादव

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है