पंच गौरव योजनांतर्गत नि: शुल्क किट हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मार्च

Feb 23, 2026 - 18:44
 0
पंच गौरव योजनांतर्गत नि: शुल्क किट हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मार्च

भरतपुर जिले में पंच गौरव योजनांतर्गत एक जिला एक उपज चयनित "शहद" अंतर्गत वर्ष 2025--26 में कार्यक्रम की क्रियान्विति हेतु दिनांक 23--2--2026 को संयुक्त निदेशक उद्यान भरतपुर खंड की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के मधुमक्खी पालकों को किट वितरित किए जाने हेतु दिशा-निर्देश तैयार करने बाबत विचार विमर्श किया गया। बैठक के अंत में तय किया गया कि नेशनल बी बोर्ड द्वारा 1 दिसंबर 2025 को वैध प्रमाण पत्र रखने वाले मधुमक्खी पालकों को इन किटों का वितरण किया जाएगा।
इसके लिए जिले के पात्रता रखने वाले मधुमक्खी पालक कार्यालय उप निदेशक उद्यान विभाग भरतपुर से संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर 6 मार्च तक जमा करा सकेंगे।  आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति, एनबीबी प्रमाण पत्र की छाया प्रति मय मूल प्रति एवं पासपोर्ट साइज का फोटो आवश्यक होगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त निदेशक उद्यान भरतपुर खंड द्वारा निर्देशित किया गया कि आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 6 मार्च को ही आवेदन कर्ताओं की सूची को अंतिम रूप देते हुए,आवश्यक रूप से   जिला कलक्टर  तथा  आयुक्त उद्यानिकी महोदया को भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में भरतपुर जिले के संयुक्त निदेशक कृषि, उप निदेशक उद्यान , सहायक निदेशक उद्यान, कृषि अधिकारी उद्यान तथा सहायक लेखाधिकारी उद्यान विभाग ने भाग लिया।

  • कौशलेन्द्र दत्तात्रेय

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................