डॉ.अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष बने शेरसिंह बौद्ध
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी अलवर द्वारा रविवार को श्री सार्वजनिक पुस्तकालय लक्ष्मणगढ़ के पार्क कठूमर रोड पर अनुसूचित जाति वर्ग की उपजातियो के प्रतिनिधियो की सभा का आयोजन किया गया।
इस सभा में अलवर से हीरालाल बैरवा, दुलीचन्द कोली, छगनलाल की देख रेख में ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ की कार्यकारिणी का गठन सर्वसमिति से किया गया । समिति में गंगाधर कोली को संरक्षक, शेरसिंह बौद्ध अध्यक्ष एवं हेतराम जाटव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। शेष पदों का विस्तार आगामी सभा में किया जाएगा। इस अवसर पर रामलाल नागर, ओमप्रकाश कोली, हीरालाल बैरवा, दुलीचन्द कोली, छगनलाल गण्डूरा, राजेश कुमार, नरेन्द्र नागर, अमित कुमार, जसराम, विनोद जाटव, डॉ. राजेश, नरेश, रमाकान्त गौतम, परवीन, सचिन गरनवाल, दयाराम जाटव, भागचन्द मोहनलाल (डायरेक्टर) रोहताश उपस्थित रहे।