खैरथल में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 25 को होगा आयोजित

Feb 23, 2026 - 18:41
 0
खैरथल में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 25 को होगा आयोजित

खैरथल (हीरालाल भूरानी) स्वामी संत हिरदाराम पुष्कर राज के आशीर्वाद, स्वामी संत सिद्ध भाऊ जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन से सहाय हास्पिटल मोती डूंगरी जयपुर के तत्वावधान में जीव कल्याण सेवा समिति (रजि.) के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 25 फरवरी 2026 बुधवार को अर्जुन हास्पिटल एण्ड डाइग्नोस्टिक सेन्टर गुरनानी हास्पिटल अंडर ब्रिज के पास 40 फुटा रोड खैरथल में किया जा रहा है। डॉ राजकुमार केसवानी ने बताया कि शिविर में निःशुल्क आंखों की जांच की जाएगी व मोतियाबिंद के आपरेशन, दवाइयां, नजर के चश्मे बिल्कुल निःशुल्क दिए जाएंगे।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बबीता व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ जमुनादास अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगे। कशिश बोदवानी ने बताया कि जिन मरीजों की मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चिन्हित किया जाएगा उन मरीजों को आपरेशन के लिए जयपुर ले जाया जाएगा। सहाय हास्पिटल जयपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सहाय व उनकी सहयोगी टीम द्वारा मरीजों का मोतियाबिंद का आपरेशन किया जाएगा। मरीजों के जयपुर जाने व आने की व्यवस्था और रहना, खाना पीना निःशुल्क रहेगा। जीव कल्याण सेवा समिति सेवादार, जमनादास आहूजा, कशिश बोदवानी, डॉ राजकुमार केसवानी, सरिता नानकानी, हेमलता मोतियानी, रमाकांत, अंकित, हर्ष, नरेश कुमार, हर्षिता कुमावत, वीरा पंजाबी, मीरा पंजाबी, रविन्द्र, दादा ज्योतवानी कैंप में अपनी सेवाएं देंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................