भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पुनिया का नागौर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं की किया स्वागत

Sep 1, 2021 - 00:15
 0
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पुनिया का नागौर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं की किया स्वागत

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के मंगलवार को नागौर प्रवास के दौरान नारायणपुरा सर्किल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद व्यास, मकराना शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र व्यास, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष बजरंग लाल दाधीच अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को दुपट्टा व साफा पहनाकर आदर सत्कार किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी है। वर्तमान में पार्टी संगठन का कार्य करते हुए मंडल सशक्तिकरण के लिए ज्यादा से ज्यादा आमजन को जोड़ें, ताकि संगठन मजबूत बना रहे एवं आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान में सरकार बने। जिससे राजस्थान का विकास हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................