मोदी सरकार उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचाएं

Oct 6, 2020 - 22:49
 0
मोदी सरकार उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचाएं

डीग भरतपुर

डीग -6 अक्टूबर डीग ग्रामीण भाजपा मंडल  संघटनात्मक कार्यक्रमों के संदर्भ में मंडल पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं की मंडल कार्यालय अऊ में बैठक मंडल प्रभारी रविंद्र जैन के  मुख्यातिथ्य में आयोजित की गई  ! जिसमे बूथ स्तर पर बूथ प्रभारियों और शक्ति केंद्र प्रभारियों की संरचना पर चर्चा कर  लक्ष्य निर्धारित किए गए । मंडल प्रभारी जैन ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति नीति एवं विचारों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता  एवम् संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया! बैठक में 15  अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई! कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती, पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय और  श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर पुष्प, माल्यार्पण अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई! इस अवसर पर मंडल प्रभारी  रविंद्र जैन  ने जन संघ से आज तक पार्टी के सिद्धांतों और  कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला तथा सभी को पार्टी के आदर्शो पर चलने की शपथ दिलाई!  बैठक में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा व अन्य सभी मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थिति रहे! ! कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शयोरावली के सरपंच बीरी सिंह थे! कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल संरक्षक गंगा प्रसाद  ने कार्यकर्ताओं से भाजपा को सभी बूथ पर आगे बढ़ाने और पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की! मंडल अध्यक्ष  लक्ष्मण शर्मा ने मंडल प्रभारी, कार्यक्रम अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि का दुपट्टा उढाकर, माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow