आईपीएस राजेश मीणा ने संभाला एसपी का पदभार, गार्ड ऑफ ऑनर दिया

May 23, 2026 - 20:24
 0
आईपीएस राजेश मीणा ने संभाला एसपी का पदभार, गार्ड ऑफ ऑनर दिया

भरतपुर (विष्णु मित्तल) आईपीएस राजेश कुमार मीणा ने भरतपुर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। एसपी ऑफिस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार संभालने के बाद एसपी ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। इससे पहले राजेश मीणा टोंक एसपी के रूप में तैनात थे और डीग जिले के एसपी भी रह चुके हैं। 

एसपी राजेश कुमार मीणा ने बताया, “आज मैंने भरतपुर एसपी के रूप में जॉइन किया है। पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताएं अपराध नियंत्रण और संगठित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थिति और यहां के क्राइम के हिसाब से पूरे योजनाबद्ध तरीके से प्लानिंग करके कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय का ध्येय वाक्य ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ है। इसी अवधारणा को जिले में रूपांतरित किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................