खैरथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ शातिर वांछित बदमाश गिरफ्तार
खैरथल (हीरालाल भूरानी) खैरथल पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी लूट की वारदातों में शामिल था और थाना कोतवाली अलवर में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था।
पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इस्माईपुर रोड स्थित नए बाईपास पर दबिश दी। यहां पुलिस ने आवेश उर्फ अवेज खान पुत्र जमालुदीन, निवासी सरजीत का बास, बाघोर थाना किशनगढ़बास को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
कार्रवाई में खैरथल थाना अधिकारी रामकिशन यादव, सहायक उप निरीक्षक रमेशचंद, कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र, कॉन्स्टेबल धनपाल, कॉन्स्टेबल जोगेंद्र, कॉन्स्टेबल विजय सिंह पुलिस टीम में शामिल रहे। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।


