मीणा धर्मशाला धौलागढ़ के निर्माण मुहूर्त पर बनी सहमति, भामाशाहों ने की सहयोग राशि की घोषणा

May 24, 2026 - 20:27
 0
मीणा धर्मशाला धौलागढ़ के निर्माण मुहूर्त पर बनी सहमति, भामाशाहों ने की सहयोग राशि की घोषणा

कठूमर (दिनेश लेखी) जनजाति मीना विकास समिति खेड़ली कठूमर की बैठक रविवार को मीणा धर्मशाला धोलागढ़ में समिति अध्यक्ष डॉ. आर.पी. मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मीणा धर्मशाला धोलागढ़ के निर्माण कार्य, मुहूर्त, व्यवस्थाओं एवं समाजहित के विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मंत्री धर्मसिंह मीणा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिक मास होने के कारण मीणा धर्मशाला धोलागढ़ की नींव रखने का पूर्व निर्धारित मुहूर्त 31 मई 2026 को नहीं रखा जाएगा। ज्योतिषाचार्यों से नए मुहूर्त निकलवाए गए, जिनमें 22 जून, 24 जून, 27 जून, 1 जुलाई एवं 11 जुलाई 2026 की तिथियां प्रस्तावित की गई हैं। इन तिथियों में से राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की स्वीकृति अनुसार अंतिम तिथि तय की जाएगी।
बैठक में समाज के भामाशाहों द्वारा धर्मशाला निर्माण के लिए सहयोग राशि देने की घोषणाएं भी की गईं। रामकेश महर पुत्र गोविंद महर निवासी भैरोवास ने 1 लाख रुपये, पी.सी. मीणा पुत्र रमेशचंद्र मीणा निवासी भैरोवास ने 51 हजार रुपये तथा मनोज कुमार मीणा पुत्र जगन प्रसाद मीणा निवासी भैरोवास ने 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। वहीं शयोनाथ सिंह मीणा निवासी खेड़ा द्वारा 56 हजार 100 रुपये की सहयोग राशि 11 सदस्यों से एकत्रित कर समिति को सौंप दी गई।
धर्मशाला के मुहूर्त कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन भी किया गया। इसके अलावा समिति ने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि वर्ष 2025-26 में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा यूपीएससी एवं आरपीएससी के माध्यम से सरकारी सेवा में चयनित कठूमर विधानसभा क्षेत्र एवं तहसील कठूमर के मीणा समाज के युवाओं को प्रोत्साहन राशि एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में कठूमर नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन चेयरमैन शेरसिंह मीणा, नंदकिशोर मीणा भनोखर, डॉ. सुरेश मीणा कुटीन साहबदास, कमलसिंह मीणा लाठकी, प्रकाश मीणा रामपुरा, रामकेश मीणा भैरोवास, पी.सी. मीणा भैरोवास, मनोज कुमार मीणा भैरोवास, किरोड़ी मीणा भनोखर, फूलसिंह मीणा मोती का नगला, मोहरसिंह मीणा खेड़ा कल्याणपुर, बिजेंद्र मीणा मंगोलाकी, शयोनाथ सिंह मीणा खेड़ा, घनसीराम मीणा गुंडवास, रतनलाल मीणा गुंडवास, राजेश मीणा गुंडवास, बृजभूषण मीणा मंगोलाकी, बलराम मीणा रामगढ़, फूलसिंह मीणा रामगढ़, बाबूलाल मीणा रामगढ़ सहित अनेक समाजबंधुओं ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................