EV कार के चार्जिंग प्वाइंट में हुआ ब्लास्ट, पूरे घर में लग गई आग, 8 लोग जिंदा जले
इंदौर: (शशि जायसवाल) मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक तीन-मंजिला घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट पर धमाके के बाद आग लगने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई. आग की वजह से घर के अंदर रखे कुछ कुकिंग गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और ज़्यादा भड़क गई, मामला इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी (बंगाली चौराहा) में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया के घर पर बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे मौत ने दस्तक दी।
- हादसे की वजह: शुरुआती जाँच के अनुसार, टाटा पंच EV कार को चार्जिंग पर लगाया गया था। शॉर्ट सर्किट के कारण कार में विस्फोट हुआ और आग ने पूरे तीन मंजिला मकान को चपेट में ले लिया।
- क्यों हुआ जानलेवा: घर में मौजूद डिजिटल लॉक बिजली गुल होने के कारण फेल हो गए और लॉक नहीं खुले। घर में रखे 9 गैस सिलेंडर और ज्वलनशील केमिकल के कारण धमाकों की श्रृंखला शुरू हो गई, जिससे घर का एक हिस्सा ढह गया।
- हताहत: हादसे में मनोज पुगलिया और उनकी गर्भवती बहू सिमरन समेत 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बिहार के किशनगंज से आए रिश्तेदार भी शामिल थे। 3लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।
सावधानी ही बचाव है: सुरक्षा टिप्स
- EV सुरक्षा: हमेशा कंपनी द्वारा अधिकृत सॉकेट का ही उपयोग करें और रात भर चार्जिंग न छोड़ें।
- स्मार्ट लॉक: डिजिटल लॉक के साथ हमेशा एक मैनुअल (चाबी वाला) विकल्प जरूर रखें ताकि बिजली कटने पर फंसे नहीं।
- गैस सिलेंडर: घर या बेसमेंट में बड़ी संख्या में सिलेंडर या ज्वलनशील पदार्थ जमा न करें।
- फायर अलार्म: रिहायशी इमारतों में स्मोक डिटेक्टर और फायर एक्सटिंग्विशर जरूर लगाएं।
सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कुंदन मंडलोई ने बताया कि बृजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में स्थित घर में सुबह 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच आग लगी. आग में सात लोगों लोगों की मौत हो गई. ACP ने बताया कि घटना के बाद एक बच्चा लापता बताया जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है.
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीन-मंजिला घर के बाहर एक कार चार्ज की जा रही थी. उन्होंने कहा कि चार्जिंग पॉइंट पर एक धमाका हुआ, और उसके बाद कार में लगी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. अधिकारी ने बताया कि घर के दरवाज़ों पर इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे थे, जिससे पुलिस के लिए के लिए दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसना मुश्किल हो गया था
पुलिस आयुक्त ने बताया कि घर के अंदर रखे कुकिंग गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और ज़्यादा भड़क गई. आग लगने के दौरान घर के अंदर फंसे तीन लोगों को बचा लिया गया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के समय घर के अंदर करीब 10 लोग मौजूद थे.सरकारी महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घांघोरिया ने बताया कि आग में मारे गए सात लोगों के शवों को सरकारी अस्पताल लाया गया है.