अब दिन मे भी सुरक्षित नहीं रात का ईश्वर मालिक; दिन दहाडे मकान का ताला तोड़कर नकदी सहित अन्य सामान पार
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के मालखेडा बाजार स्थित माली मौहल्ले में एक मकान में अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटनास्थल का जायजा लिया गया।
वही सीसीटीवी में एक संदिग्ध नजर आ रहा है। जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। वही चोरी की जानकारी होने पर मौहल्ले वासी एकत्रित हो गए। मनोज जांगिड़ ने बताया कि माली मौहल्ले में एक मकान में किराए पर रहता है। उसकी भांजी की तबियत खराब थी। जिससे मिलने के लिए वही करीब सवा 12 बजे चला गया था।
जब घर वापिस आया तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ मिलता है और कमरे में रखी अलमारी से सारा सामान अस्त-व्यस्त मिलता है। उनका कमरा ऊपर की मंजिल में है। मकान मालिक नही रहते है। वही अलमारी में बनी तिजोरी में से उनकी पत्नी का पर्स गायब था। जिसमे से करीब 14 हजार रुपये नगदी थी।
इसके अलावा चोर उनकी घड़ी व पुराना मोबाइल ले गया। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल, सीसीटीवी में नजर आ रहे संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।


