पहाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र से चोरी हुए ₹5 करोड़ से अधिक के लैपटॉप मामले का पर्दाफाश; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 464 नए लैपटॉप व कार बरामद

May 20, 2026 - 16:20
 0
पहाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र से चोरी हुए ₹5 करोड़ से अधिक के लैपटॉप मामले का पर्दाफाश; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 464 नए लैपटॉप व कार बरामद

डीग (नीरज जैन) डीग जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के नागपुर जिले में दर्ज बहुचर्चित लैपटॉप चोरी प्रकरण में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 464 नए लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मारुति बलेनो कार भी जब्त कर ली है।
एसपी शरण गोपीनाथ ने बताया कि महाराष्ट्र के जिला नागपुर के पारशिवनी थाना में दर्ज लैपटॉप चोरी एवं षड्यंत्र के मामले में वांछित आरोपी अजरूद्दीन उर्फ हजरूद्दीन पुत्र इदरीश, निवासी गांव खल्लूका थाना पहाड़ी जिला डीग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी कांस्टेबल सहाबुद्दीन  की सूचना पर की गई।
पुलिस के अनुसार चोरी हुए कुल 641 मोटरोला कंपनी के नए लैपटॉप की कीमत करीब 5 करोड़ 72 लाख 2 हजार 699 रुपए आंकी गई थी। इनमें से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 464 लैपटॉप बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 4 करोड़ 14 लाख 2 हजार 915 रुपए बताई गई है। शेष 176 लैपटॉप की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त मारुति बलेनो कार को भी जब्त किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
एसपी शरण गोपीनाथ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजरूद्दीन उर्फ हजरूद्दीन शातिर एवं आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ पूर्व में भी इसी प्रकार की वारदातों के दो मामले दर्ज हैं। डीग जिला पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है