गर्मी के मौसम में नगर निगम ने जनसुनवाई समय में किया परिवर्तन

Apr 29, 2026 - 22:12
 0
गर्मी के मौसम में नगर निगम ने जनसुनवाई समय में किया परिवर्तन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम भरतपुर द्वारा आम नागरिकों की सुविधा एवं सुव्यवस्थित कार्य व्यवस्था के लिए जनसुनवाई एवं आमजन से मिलने के समय में परिवर्तन किया गया है।
आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई ने बताया कि 1 मई 2026 से नगर निगम कार्यालय में आम नागरिकों से जनसुनवाई एवं मिलने का समय प्रातः 10 से 11 बजे तक तथा सायं 4 से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के अतिरिक्त जनसुनवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी आगंतुकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने कार्य हेतु नियत समय पर ही कार्यालय में उपस्थित हों, जिससे समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए निर्धारित समय की पालना करने का आग्रह किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................