स्वामी गोविंदगिरी महाराज की षोडशी (सौडशी) 27 मई को; हवन, कन्या भोज और आम भंडारे का होगा आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी)। आनंद नगर स्थित स्वामी मंगलगिरी संन्यास आश्रम (शिवालय) में परम श्रद्धेय स्वामी गोविंदगिरी महाराज जी की षोडशी (सौडशी) का पावन आयोजन आगामी 27 मई 2026 (बुधवार) को पूर्ण श्रद्धा, आदर और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक समागम की तैयारियां आश्रम परिसर में जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गुरुदेव की स्मृति में आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:
-
प्रातः 08:15 बजे: वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें विश्व कल्याण की कामना की जाएगी।
-
प्रातः 11:15 बजे: पवित्र कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें दक्षिणा व प्रसाद भेंट किया जाएगा।
-
प्रातः 11:30 बजे से: आम भंडारे (महाप्रसाद) का शुभारंभ होगा, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर जारी रहेगा।
श्रद्धालुओं से पधारने की अपील:
महोत्सव के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पूज्य स्वामी मंगलगिरी महाराज एवं स्वामी ध्यानगिरी महाराज के जयकारों के साथ श्रद्धापूर्वक उपस्थित रहेंगे। संपूर्ण वातावरण को गुरुमयी और भक्तिमय बनाने के लिए सेवादार जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति एवं आश्रम प्रबंधन ने खैरथल और आसपास के क्षेत्रों के समस्त धर्मप्रेमियों, श्रद्धालुओं और प्रबुद्ध नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में पधारकर धर्म लाभ लेने, गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा इस पुनीत कार्य को सफल बनाने की भावभीनी अपील की है।


