सकट में पद दंगल में धार्मिक व पौराणिक कथाओं की रही गूंज

Apr 11, 2024 - 15:07
 0
सकट में पद दंगल में धार्मिक व पौराणिक कथाओं की रही गूंज

सकट. कस्बे की बड़ी बाड़ी सैनीयो के बास में स्थित सेढ माता मंदिर पर सैनी सेंढ सेवा समिति सकट के तत्वधान में गणगौर पूजन पर्व को लेकर चल रहे दो दिवसीय पद दंगल व भंडारा कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। सैनी सेंढ सेवा समिति के पदाधिकारी बाबू लाल व कल्याण सहाय पंच ने बताया कि पद दंगल कार्यक्रम मे भीखा राम मीणा डैडान, रामोतार सैनी गुढ़ाचंद्रजी व रामखिलारी सैनी बसवा  एंड पार्टियों के कलाकारों द्वारा पद दंगल में चौथ माता की व्रत की कथा, सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की कथा, रुक्मणी विवाह की कथा के साथ ही पद पार्टियों के द्वारा ढप ढोलक वह मंजीरो की थाप के साथ पौराणिक एवं धार्मिक लोक कथाएं सुना कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

साथ ही पद दंगल कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही नशा मुक्ति व दहेज प्रथा रोकने के लिए गायन के माध्यम लोगों को संदेश दिया गया। वही यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए  सकट गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोग पहुंचे और पंगत में बैठकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सभी अतिथियों का कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मंच का संचालन सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी के द्वारा किया गया। इस मौके पर सैनी समाज रैणी के अध्यक्ष डॉ कैलाश चंद सैनी, नाथलवाड़ा सरपंच मुकेश मंडावरी, पूर्व सरपंच मोती लाल मीणा, बोदन लाल सैनी पिनान, गिर्राज प्रसाद मैदानी, भगवान सहाय सैनी, मनोहर लाल सैनी, प्रहलाद  गुरुजी, पुरण टीपूडा, मान्या राम सैनी, ख्यालीराम सैनी, कालूराम ठेकेदार, बिहारी लाल सैनी, मदनलाल सैनी, किशोर सैनी, राधेश्याम सैनी, जुगल किशोर सैनी, रामकरण सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

  • राजेंद्र मीणा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................