रामगढ़ में अरावली बचाओ की हुंकार, महाविद्यालय की छात्र व छात्राओं ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Dec 24, 2025 - 11:17
 0
रामगढ़ में अरावली बचाओ की हुंकार, महाविद्यालय की छात्र व छात्राओं ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

रामगढ़ (अमित भारद्वाज) रामगढ़ क्षेत्र में अरावली पर्वतमाला को लेकर एक बार फिर जनआक्रोश फूट पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की आड़ में अरावली की पहाड़ियों पर हो रहे खनन और 100 मीटर से नीचे की पहाड़ियों को खत्म किए जाने के तथ्यों को लेकर रामगढ़ कस्बे के महाविद्यालय के छात्र  छात्राओं मे  भारी नाराजगी देखी जा रही है। इसी के विरोध में सैकड़ो छात्राओं ने कस्बे के सब्जी मंडी स्थित भैरू महाराज मंदिर से रैली के रूप में अरावली बचाओ के नारों के साथ महाविद्यालय के छात्र अंसार रामगढ़िया व भूतपूर्व सैनिक कांग्रेस नेता समाजसेवी जयराम मीणा के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली।
रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने रामगढ़ एसडीएम बाबूलाल वर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान “अरावली बचाओ, देश बचाओ” जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। छात्रों ने चेतावनी दी  कि यदि अरावली में खनन नहीं रोका गया तो जनहित में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
समाजसेवी जयराम मीणा ने कहा कि अलवर जिले में अवैध खनन चरम पर है। पहाड़ों को अंदर से खोखला किया जा रहा है, जिसका असर अब धरातल पर साफ दिखाई देने लगा है।

उन्होंने चिंता जताई कि यदि अरावली पर्वतमाला नष्ट हुई तो क्षेत्र में जल संकट, पर्यावरणीय असंतुलन और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ेंगी। सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पुनः समीक्षा कर उन्हें रद्द करवाने की मांग की गई।
छात्र अंसार रामगढ़िया ने बताया कि अरावली में 100 मीटर की परिधि को लेकर लागू नियमों के विरोध में ज्ञापन दिया गया है। ललावंडी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में ब्लास्टिंग और खनन से ग्रामीण भय के साये में जी रहे हैं। नियमों के अनुसार क्रशर प्लांट की दूरी 1500 मीटर तय है, लेकिन कई जगह 300 मीटर के दायरे में ही धमाके हो रहे हैं। इससे भूजल स्तर गिर चुका है और खेतों में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक समाजसेवी कांग्रेस नेता जयराम मीणा
छात्र नेताअंसार रामगढ़िया लखन सपेरा आदिल खान खुशहाल तरुण हितेश महबूब मनीष मनीष मेघवाल सोनू मयंक जितेंद्र पूजा संजना कोमल मुस्कान सपना निखिल महावर वीरेंद्र गुर्जर केदार गुर्जर पवन कुमार तुषार शर्मा सोनू जितेंद्र रमजान खान मोहन खान इरशाद खान इत्यादि मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है