लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान रुपी आहुति देने के लिए युवा, जवान, बुजुर्ग, विकलांग तथा आध्यात्मिक संतों ने भी बढ़ चढ़ कर अपने मतदान का किया उपयोग

Apr 19, 2024 - 19:27
Apr 19, 2024 - 21:26
 0
लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान रुपी आहुति देने के लिए युवा, जवान, बुजुर्ग, विकलांग तथा आध्यात्मिक संतों ने भी बढ़ चढ़ कर अपने मतदान का किया उपयोग

भरतपुर .....मुख्य चुनाव आयुक्त भारत सरकार द्वारा लोकतंत्र के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ में मतदान रूपी आहुति देने के लिए युवा, जवान, बुजुर्ग, विकलांग, तथा आध्यात्मिक संत भी भाग ले रहे हैं।

हमारे संवाददाता द्वारा भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या --167,167,179,178,175 तथा 176 पर भ्रमण के दौरान यह देखा गया कि बूथ संख्या 167 मालीपुरा पर जहां 93 वर्षीय बुजुर्ग महिला में मतदान के लिए जोश था वहीं बूथ संख्या 176 विजय नगर पर एक आध्यात्मिक प्रवृत्ति के संत भी वोट डालने के लिए गर्मी के होते हुए भी लाइन में खड़े हुए थे।

बूथ संख्या 179 इंदिरा नगर पर एक बहुत ही बुजुर्ग भी वोट डालने आए तो उनके जज्बे को सलाम करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बीएलओ साहिबान को व्हील चेयर लाकर वोट डलवाने के लिए कहा। दोनों बीएलओ साहिबान द्वारा बुजुर्ग का सम्मान करते हुए वोट डलवाए। बूथ संख्या 179 ए पर दो नव युवतियां भी वोट डालने आईं। दोनों ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद इस बार लोकसभा चुनाव में दूसरी बार वोट डाल कर उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि हमने अपने आस पास भी सभी से वोट डालने के लिए प्रचार प्रसार किया है।

की बूथों पर महिलाओं में विशेष जोश देखा गया और वोट डालने के लिए उनकी लंबी लाइन लगी हुई थी। सुबह के समय तापमान कम होने के कारण मतदान के लिए अधिक उत्साह देखा गया, लेकिन जैसे जैसे तापमान में बढ़ोतरी होती गई, मतदान प्रतिशत में गिरावट होती देखी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow