राजगढ़ रैणी उपखंड क्षेत्र में शांतपूर्ण मतदान लेकिन प्रतिशत कम

Apr 19, 2024 - 19:10
Apr 19, 2024 - 21:58
 0
राजगढ़ रैणी उपखंड क्षेत्र में शांतपूर्ण मतदान लेकिन प्रतिशत कम

राजगढ़ (अलवर)
राजगढ़ कस्बे सहित आसपास क्षेत्रों में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से शुरू होने के साथ सांयकाल निर्धारित समय पर संपन्न हो गए। प्रातः 7बजे मतदान प्रारंभ हुए इस अवसर पर मतदान के लिए मतदान करने वाले मतदाताओं के मतदान केन्द्र पर पहुंचने की संख्या कम रही करीब साढ़े आठ बजे के बाद संख्या में कुछ इजाफा हुआ लेकिन यह दोपहर होते-होते धीरे-धीरे कम पड़ गया।

लेकिन चार बजे तापमान में गिरावट आने से सीनियर सिटीजन, सहित अन्य महिला, पुरुष, युवा मतदाताओं का हूजूम मतदान केन्द्रों पर देखा गया। दिन भर क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों सहित चुनाव कार्य में लगे अन्य अधिकारी कर्मचारी दिनभर भ्रमण करते रहे।
बहरहाल अब ऊंट कौनसी करवट बैठेगा किसको राज का ताज बंधेगा। ईवीएम मशीन में कैद हो गया है।यह चुनाव परिणाम के बाद ही जिन्न की तरह बाहर आएगा।जिसका सभी को दिल थामकर इंतजार करना होगा?

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................