पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष

तलवार और पत्थरों से हमला, आधा दर्जन लोग घायल

May 18, 2025 - 13:45
 0
पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष

अलवर  (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के दादर गांव में रविवार को कश्मीरी पंडित और सिख समुदाय के लोगों के बीच पुरानी रंजिश और बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।  घायलों में सतनाम, मलकीत और जसवंत की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घायल सतनाम ने बताया की झगड़े की शुरुआत उस समय हुई जब सतनाम बाजार से गांव लौट रहा था। तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और तलवार तथा पत्थरों से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे मलकीत, जसवंत और अन्य लोगों पर भी हमला किया गया। उसने कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय के सचिन, नितिन और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। 
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................