हुल्याना गांव में जिला स्तरीय तीरंदाज खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

ग्राम वासियों के विशेष आग्रह पर खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंची सांसद सजना जाटव

Sep 14, 2025 - 13:16
 0
हुल्याना गांव में जिला स्तरीय तीरंदाज खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

कठूमर (दिनेश लेखी) 69वीं जिला स्तरीय तीरंदाज खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हुल्याना में हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यवाहक प्रधानाचार्य लखन गुर्जर ने किया। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन गुर्जर ने बताया कि जिला स्तरीय तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में 29 टीमों ने भाग लिया है जिसमें 17 वर्षीय छात्र 12 टीम, 17 वर्षीय छात्रा की तीन टीम एवं 19 वर्षीय छात्र 10 टीम और 19 वर्षीय छात्राएं चार टीम भाग ले रही है। चार दिवसीय तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता 14 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं  तीरंदाजी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए 72 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं । इस क्रीडा प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक मोतीलाल मीणा, पर्यवेक्षक रामनिवास मीणा, चुन्नीलाल मीणा, जगनप्रसाद मौजूद थे। इधर ग्राम वासियों के आमंत्रण पर भरतपुर सांसद संजना जाटव तीरंदाजी क्रीडा प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय किया। और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया
इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष सतीश चौधरी, गोपाल नरूका, पीसीसी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, हरिकिशन मैनेजर,अजय कुमार जाटव, प्रमोद कुमार बंसल ,राजवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कठूमर, भूपेंद्र सिंह गुर्जर ,शीशराम गुर्जर, भोलू सिंह, महेश होंडा, एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................